
इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने यंग प्रोफेशनल और असिस्टेंट यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2025 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के तहत आईसीएसआई (ICSI) द्वारा यंग प्रोफेशनल और असिस्टेंट यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी इन पदों के लिए इच्छुक हैं, तो आप इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। चलिए जानते हैं कि इन पदों के लिए आवेदन करने की क्या योग्यता होनी आवश्यक है और कैसे इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
वहीं, उम्मीदवारों को इन पदों के लिए CA/CS/CMS क्वालिफाइड या सेमी क्वालिफाइड होना आवश्यक है। अगर कोई उम्मीदवार सेमी क्वालिफाइड है, तो वह भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है, जबकि कोई उम्मीदवार क्वालिफाइड है तो वह भी आवेदन कर सकेगा। हालांकि, आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। बता दें कि उम्र की गणना 30 अक्टूबर 2025 के आधार पर की जाएगी, जो आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है।
कैसे किया जाएगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी?
जानकारी दें कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेस पर किया जाएगा, यानी योग्य और अनुभव के आधार पर उम्मीदवार चयनित होंगे। दरअसल, इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। यह प्रक्रिया बेहद सरल होने वाली है। अगर सैलरी पर नजर डालें, तो यंग प्रोफेशनल को पहले साल ₹75,000 प्रतिमाह, दूसरे साल ₹80,000 प्रतिमाह, जबकि तीसरे साल ₹85,000 प्रतिमाह दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, असिस्टेंट यंग प्रोफेशनल को भी पहले साल ₹40,000 प्रतिमाह की तनख्वाह दी जाएगी, जबकि दूसरे साल यह बढ़कर ₹42,000 हो जाएगी और तीसरे साल ₹45,000 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
यहां जानिए आवेदन प्रक्रिया
ऐसे में अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले आपको ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में क्लिक करना होगा और संबंधित भर्ती के लिंक पर जाकर आवेदन फॉर्म खोलना होगा। आवेदन फॉर्म में सही जानकारी भरने के बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सबमिट करना होगा। याद रखें कि फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकालें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

