IDBI Bank Junior Assistant Manager Admit Card 2024 : जारी किया आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

admit card

IDBI Bank Junior Assistant Manager Admit Card 2024 : बैंक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों की भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र घोषित कर दिया है। जिन उम्मीवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों की भर्ती परीक्षा 17 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्नों सवाल होंगे। हर सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया। इसके लिए एक घंटे का समय मिलेगा। इसमें हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2024″ लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews