IDBI Vacancy: 33 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 1.97 लाख तक, 8 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

IDBI Vacancy: आईडीबीआई बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 33 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
sarkari naukari

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) के विभिन्न 33 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Advt. No. 8/2025-26) जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से जारी है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार IDBI की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर 8 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है:

​IDBI Bank SO Vacancy:

बैंक का नाम:इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई)

पद का नाम: विशेषज्ञ अधिकारी (डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM), मैनेजर, और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM))

कुल पद: 33

पदों का विवरण

  • ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) – ग्रेड-सी: 2 पद
  • रिस्क मैनेजमेंट – इंफॉर्मेशन सिस्टम: 4 पद
  • आईटी और एमआईएस: 19 पद
  • सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी: 8 पद

आयु सीमा (Age Limit): न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता: (Eligibility Criteria):

  • ऑडिट – सूचना प्रणाली (IS) – ग्रेड-सी: आईटी, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक/बीई या ग्रेजुएशन सीआईएसए। कम से कम 7 साल का अनुभव। 4 साल आईएस ऑडिट या साइबर सुरक्षा ऑडिट का अनुभव।
  • जोखिम प्रबंधन – सूचना सुरक्षा (Grade C & B): कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक, एमसीए या एमएससी । ग्रेड-सी के लिए 7 साल का अनुभव, 4 साल सूचना सुरक्षा का अनुभव । ग्रेड बी के लिए 4 साल का अनुभव, 2 साल सूचना सुरक्षा में अनुभव।
  • आईटी और एमआईएस (IT & MIS) – ग्रेड डी, सी और बी:  कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन । पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को प्राथमिकता ।ग्रेड डी के लिए 10 साल (7 साल संबंधित काम में), ग्रेड सी के लिए 7 साल (4 साल संबंधित काम में) और ग्रेड बी के लिए 4 साल (2 साल संबंधित काम में) अनुभव ।
  • सुरक्षा अधिकारी (Security Officer) – ग्रेड-डी: 12वीं पास या डिप्लोमा ।भारतीय सेना, नौसेना या वायु सेना से रिटायर्ड JCO । कम से कम 15 साल की सेवा का अनुभव।

​आवेदन शुल्क:

  • जनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 1050 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 250 रुपए

​चयन प्रक्रिया: ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर किया जाएगा। पहले प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।

वेतन: चयनित उम्मीदवार को 1,24,000 – 1,97,000 रुपए प्रति माह के बीच वेतन दिया जाएगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • शिक्षा के प्रमाण पत्र (10th, 12th Marksheet)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
  • सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र

​महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 मार्च 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 8 अप्रैल 2026
  • ​शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 8 अप्रैल 2026

IDBI RECRUITMENT NOTIFICATION

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews