IDBI Recruitment 2023 : 100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 20 जून से पहले करें Apply, सैलरी 80000 पार, जानें आयु-पात्रता

IDBI Bank Job Recruitment : बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 136 पदों भर्ती निकली है। इसके अंतर्गत मैनेजर ग्रेड बी, असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड सी और डिप्टी जनरल मैनेजर ग्रेड डी के पदों पर भर्तियां होंगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आखरी तारीख 15 जून है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

IDBI Bank Redcruitment

कुल पद -136

पदों का विवरण

  1. मैनेजर-ग्रेड बी : 84
  2. असिस्टेंट जनरल मैनेजर-ग्रेड सी : 46
  3. डिप्टी जनरल मैनेजर-ग्रेड डी : 6

आयु सीमा- स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के अंतर्गत मैनेजर पद के लिए उम्र 25 से 35 साल, असिस्टेंट जनरल मैनेजर की 28 से 40 साल और डिप्टी जनरल मैनेजर की 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में तीन से पांच साल की छूट मिलेगी।
योग्यता – उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। केवल एक डिप्लोमा कोर्स पास करना पात्रता मानदंड को पूरा करने के रूप में नहीं माना जाएगा। विश्वविद्यालय को सरकार या सरकारी निकाय अर्थात एआईसीटीई, यूजीसी आदि द्वारा मान्यता प्राप्त या अनुमोदित होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : आवेदन पत्र भरने के साथ एप्लीकेशन फीस जमा करना अनिवार्य है। सामान्य कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये एवं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

वेतनमान

  1. मैनेजर- ग्रेड बी : 48170-1740(1)-49910-1990(10)-69810 (12 साल)
  2. असिस्टेंट जनरल मैनेजर-ग्रेड सी : Rs.63840-1990(5)-73790-2220(2)-78230 (8 साल)
  3. डिप्टी जनरल मैनेजर-ग्रेड डी : 76010-2220(4)-84890-2500(2)-89890 (7 साल)

ऐसे करें अप्लाई

  1. IDBI की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
  2. “विशेषज्ञ अधिकारी की भर्ती – 2023-24 (दूसरी फेज)” के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  4. फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews