Scholarships : अगर आप विदेश में स्कॉलरशिप्स लेकर पढ़ना चाहते है तो सुनहरा अवसर, जल्द करें अप्लाई

scholarship

demo pic

KC Mahindra Scholarships : यह स्कॉलरशिप प्रोग्राम के सी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट (सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट) द्वारा पेश किया गया है। यह प्रोग्राम उन स्नातक छात्रों के लिए पेश किया जाने वाला एक अवसर है जो विदेश जाकर विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के इच्छुक हैं। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य योग्य और जरूरतमंद छात्रों का समर्थन करना और उनकी उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद करना है।

योग्यता

भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी से ग्रेजुएशन या समान मानक का समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए। अगस्त 2024 से शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों के लिए प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश सुरक्षित कर चुके या प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

क्या मिलेगा

चयनित उम्मीदवारों में से तीन टॉपर्स को अधिकतम ₹10 लाख रुपए और शेष सफल आवेदकों के लिए अधिकतम ₹5 लाख रुपए की ब्याज मुक्त लोन स्कॉलरशिप दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तारीख

वेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews