IGI एयरपोर्ट दिल्ली में निकली 1000 से ज्यादा नौकरी, जानें योग्यता और सैलरी

IGI एयरपोर्ट दिल्ली में निकली 1000 से ज्यादा नौकरी, जानें योग्यता और सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एयरपोर्ट पर नौकरी (Airport Recruitment 2022)करने की उम्मीद करने वाले युवाओं को IGI दिल्ली एयरपोर्ट पर एक मौका मिल रहा है। 12वीं पास युवाओं के लिए दिल्ली एयरपोर्ट में 1095 नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इन भर्तियों की सभी जानकारी IGI एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर उपलब्ध है।

आईजीआई एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली (Indira Gandhi International Airport Delhi) के विभिन्न विभागों और कस्टमर सर्विस एजेंट के लिए 1095 भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया 05 मई 2022 से शुरू होगी।  आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 मई 2022 है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईजीआई एविएशन सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कई ग्राउंड डिपार्टमेंट जैसे एयरलाइंस, ग्राउंड हेंडलिंग, हॉस्पिटैलिटी, फूड कोर्ट, रिटेल आउटलेट और कार्गो में काम करने वाले युवाओं की भर्ती कर रहा है।  इसके अलावा इन विभागों में कस्टमर सर्विस एजेंट के रूप में भी भर्ती कर रहा है। कस्टमर सर्विस एजेंट के लिए 12 वी पास युवा लड़के लड़कियों को मौका दिया रहा है।

इन पदों के लिए सैलरी 15,000/- रुपये महीने से 25,000/-रुपये महीने तक निर्धारित है।  सिलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा ये परीक्षा कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर 100 अंकों का होगा इसे हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा।  आवेदन करने के लिए  आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर विजिट करें उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें और फिर आवेदन भरें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews