MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 3 भर्ती परीक्षाओं पर अपडेट, 30 नवंबर से फिर शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitments 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग इंदौर द्वारा क्रीड़ा अधिकारी ( Sports Officer), ग्रंथपाल ( Librarian) एवं सहायक प्राध्यापक( Assistant Professor) भर्ती के संबंध मे शुद्धि पत्र जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ करने की बात कहीं गई है।

स्पोर्ट्स ऑफिसर और लाइब्रेरियन भर्ती पर अपडेट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पत्र के माध्यम से दिनांक 24 नवंबर 2023 को क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया है। बता दे कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के लिए क्रीड़ा अधिकारी और ग्रंथपाल के पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन दिनांक 30 दिसंबर 2023 कोवेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था।

वर्तमान में आयोग द्वारा जारी राज्य पात्रता परीक्षा 2022 में पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र में उक्त परीक्षा का रोल नंबर एवं परीक्षा परिणाम जरी होने के दिनांक का उल्लेख सहित परीक्षा संबंधित जानकारी के कॉलम में दर्ज करेंगे। अतः उक्त विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को समस्त अभ्यर्थियों के लिए पुनः प्रारंभ किया गया है।इसमें क्रीड़ा अधिकारी के लिए 129 पद और 225 पदों पर भर्ती की जा सकती है।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर अपडेट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक (8 विषयों ) वनस्पति शास्त्र (Botany),वाणिज्य (Commerce)
अंग्रेजी (English),हिंदी (Hindi),इतिहास (History), गृह विज्ञान (Home Science), गणित ( Mathematics), संस्कृत (Sanskrit) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया गया है।इसके तहत 412 पदों पर भर्ती की जाएगी।उपरोक्त सभी पदों के लिए विज्ञापन की अन्य शर्तें यथावत ही रहेगी।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार साइट पर विजिट करें या फिर नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 30 नवंबर 2023
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट -15 दिसंबर 2023
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार करने की प्रारंभिक तिथि- 4 दिसंबर 2023
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि- 17 दिसंबर 2023

MPPSC MPSET 2022 Important Dates

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Corrigendum_Online_Application_Form_Date_Reopening_Sports_Officer_Exam_2022_Dated_24_11_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Corrigendum_Online_Application_Form_Date_Reopening_Librarian_Exam_2022_Dated_24_11_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Corrigendum_Online_App_Form_Date_Reopening_Asstt__Prof_(08-Subjects)_Exam_2022_Dated_24_11_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews