Income Tax Job 2024 : इनकम टैक्स में नौकरी पाने का शानदार मौका, एज लिमिट 64 साल, ऐसे होगा सिलेक्शन, जानें डिटेल्स

जो इनकम टैक्स विभाग में भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे 15 जून तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।
jobs

Income Tax Jobs 2024: इनकम टैक्स विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इनकम टैक्स की तरफ से सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 जून है।

Income Tax Recruitment 2024

कुल पद- 4

पदों का विवरण :

  • सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी : 01 पद
  • प्राइवेट सेक्रेटरी : 03 पद

योग्यता : प्राइवेट सेक्रेटरी : सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के पद से रिटायर हुए अधिकारी। केंद्रीय सचिवालय के सचिव और संबंधित क्षेत्र में समान योग्यता रखने वाले अधिकारी। इंग्लिश स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड। निर्णायक प्राधिकारी, कोर्ट या ट्रिब्यूनल में काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्राइवेट सेक्रेटरी : प्राइवेट जॉब से रिटायर अधिकारी। केंद्रीय सचिवालय के सचिव और स्टेनोग्राफर। इंग्लिश स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड। निर्णायक प्राधिकारी, कोर्ट या ट्रिब्यूनल में काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा :  64 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के पदों के लिए नि: शुल्क आवेदन होगा।

चयन प्रक्रिया : जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

वेतनमान : पे लेवल 7- 8 के अनुसार।

आवेदन भेजने का पता : रजिस्ट्रार, अपीलीय न्यायाधिकरण, सी विंग, चौथी मंजिल। लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली – 110003।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews