IndBank Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 1 लाख रुपए से अधिक सैलरी, जल्दी करें आवेदन

IndBank Recruitment: नौकरी का सुनहरा मौका, 1 लाख रुपए से अधिक सैलरी, जल्दी करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IndBank Recruitment 2022:- हाल ही में IndBank Merchant Banking Service ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई पदों पर भर्तियां होंगी। आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार ऑनलाइन 26 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 74 है। अलग-अलग पदों पर वैकेंसी की संख्या भी अलग है। हेड ऑफ अकाउंट ओपनिंग डिपार्टमेंट के लिए 1 वैकेंसी, अकाउंट ओपनिंग स्टाफ के लिए 4 वैकेंसी, डीपी स्टाफ के लिए 2, ऑफिस म्युचुअल फंड के लिए 2, हेल्प डेस्क स्टाफ के लिए 2, रजिस्टर्ड ऑफिस के लिए 1, सर्च एनालिस्ट 1, सिस्टम एंड नेटवर्किंग इंजीनियरिंग के लिए 1, डीलर के लिए 8, वाइस प्रेसिडेंट के लिए 1, ब्रांच हेड के लिए 7 और फील्ड स्टाफ के लिए 43 वैकेंसी है।

अधिकतम आयुसीमा और पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन/ एमबीए/ इंजीनियरिंग/12वीं पास की डिग्री होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा अलग-अलग पदों पर अलग है। फील्ड स्टाफ लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल, ब्रांच हेड के लिए 65 साल, वाइस प्रेसिडेंट के लिए 65 साल, इंजीनियर के लिए 30 साल, रिसर्च ऐनलिस्ट लिए 40 साल, बैक ऑफिस के लिए 35 साल, हेल्प डेस्क स्टाफ के लिए 35 साल, डीपी स्टाफ के लिए 35 साल, अकाउंट स्टाफ के लिए 40 साल और हेड के लिए 50 साल है।

वेतन और आवेदन

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 1.5 लाख रुपए और 10 लाख रुपए के बीच की सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews