India Post GDS Merit list: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, रजिस्ट्रेशन नंबर से चेक करें अपना रिजल्ट

इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
India Post GDS Merit List 2026

भारतीय डाक विभाग की ओर से जीडीएस के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। ग्रामीण डाक सेवक 2026 भर्ती की इस लिस्ट को उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है वह रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। ये लिस्ट डिवीजन के अनुसार जारी की गई है। उम्मीदवार चाहे तो अपने क्षेत्र के अनुसार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर नाम ढूंढ सकते हैं।

इंडिया पोस्ट ने जारी की मेरिट लिस्ट

भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक 2026 की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। चलिए इसकी प्रक्रिया जान लेते हैं।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर Click Here का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद India Post GD Merit list 2026 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको डिवीजन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही डिवीजन पर क्लिक करेंगे रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

आगे क्या होगा

जिन उम्मीदवारों का नाम इस मेरिट लिस्ट में आया है उन्हें 23 मार्च 2026 से पहले अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास मांगे गए डॉक्यूमेंट की मूल कॉपी के दो सेट होने चाहिए। इसे उन्हें डिविजनल ऑफिस में वेरीफाई करवाना होगा।

कितने पदों पर भर्ती

इंडिया पोस्ट द्वारा इस भर्ती में कुल 28,636 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। सामान्य उम्मीदवारों के लिए 12696 ओबीसी के लिए 5694 एससी के लिए 3942, एसटी के लिए 2716, ईडब्ल्यूएस के लिए 2719 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 859 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews