इंडिया पोस्ट में नौकरी का सुनहरा मौका, 1899 पदों पर निकली भर्ती, अधिसूचना जारी, 10 नवंबर से आवेदन शुरू

ignou recruitment

India Post Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, मेल गार्ड, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया स्पोर्ट्स कोटा के तहत हो रही है। आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 9 दिसंबर तक नौकरी के लिए आवेदन कर पाएंगे। रिक्त पदों की संख्या कुल 1899 हैं। करेक्शन विंडो 10 दिसंबर से 14 दिसंबर तक ओपन रहेगा।

योग्यता

सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्ट असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक पास की डिग्री होना अनिवार्य होगा। साथ में कंप्युटर का ज्ञान होना भी जरूरी है। मेल गार्ड और पोस्टमैन के पद के कैंडीडेट्स का 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। एमटीएस पद पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सोर्ट्स संबंधित योग्यता भी निर्धारित की गई है। योग्यता (Eligibility) से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें। (Official Notification Link )

अधिकतम आयु सीमा

  • सॉर्टिंग असिस्टेंट- 27 वर्ष
  • पोस्टल असिस्टेंट-27 वर्ष
  • पोस्टमैन- 27 वर्ष
  • MTS- 25 वर्ष
  • मेल गार्ड- 27 वर्ष
  • सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।

आवेदन प्रक्रिया

इंडिया पोस्ट में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट “http://dopsportsrecruitment.in” पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews