10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारतीय डाक विभाग में इन पदों पर निकली है भर्ती, 14 मई से पहले करें आवेदन, सैलरी 50 हजार पार, जानें डिटेल्स

10 पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भारतीय डाक विभाग में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकली है। चयनित उम्मीदवारों को योग्यतानुसार 60 हजार से ज्यादा सैलरी मिलेगी।इस भर्ती से संबंधित जानकारी और नोटिफिकेश नीचे दिया गया है........
india post vacancy

India Post Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। भारतीय डाक विभाग ने कर्नाटक बेंगलुरु में स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर 14 मई 2024 से पहले आवेदन कर सकते है।

India Post Recruitment 2024 

कुल पद – 27

पदों का विवरण

  • एनके रीजन : 04 पद
  • बीजी (मुख्यालय) रीजन : 15 पद
  • बीजी (मुख्यालय) रीजन : 08 पद

योग्यता-10वीं पास।लाइट एंड हैवी ड्राइविंग लाइसेंस।3 साल का वर्क एक्सपीरियंस।

आयु सीमा – उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया-ड्राइविंग टेस्ट,इंटरव्यू

वेतनमान-चयनित उम्मीदवारों को रु. 19900-63200/- (सातवें सीपीसी के तहत वेतन स्तर-2 में) + स्वीकार्य भत्ते के वेतनमान पर रखा जाएगा।

कैसे करें आवेदन :

  • इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवश्यक संलग्नकों के साथ अपने आवेदन पत्र कवर पर स्पष्ट रूप से “एमएमएस बेंगलुरु में स्टाफ कार ड्राइवर (सीधी भर्ती) के पद के लिए आवेदन” लिखकर केवल स्पीड पोस्ट/रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं और “प्रबंधक” को संबोधित कर सकते हैं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें। इसका प्रिंट आउट ले लें।जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन पत्र भरें और इस पते पर भेज दें : द मैनेजर माली मोटर सर्विस, बेंगलुरु – 560001

https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Recruitment/IP_19042024_MMS_English.pdf

https://www.indiapost.gov.in/vas/Pages/IndiaPostHome.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews