India Post Recruitment : इस राज्य ने निकाली भर्ती, खिलाड़ियों के लिए अच्छा मौका

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  यदि आप 10 वीं पास हैं, खिलाड़ी भी है और केंद्र सरकार की सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।  भारतीय डाक विभाग (India Post Department) ने बिहार सर्किल (Bihar Circle) के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।  इनमें पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस के पद शामिल हैं।  ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय डाक विभाग  की अधिकृत वेबसाइट indiapost.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

भारतीय डाक विभाग ने बिहार सर्किल के लिए स्पोर्ट्स कोटे (sports quota)में कुल 60 भर्तियां निकाली हैं।  इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2021 है।  भारतीय डाक विभाग के नोटिफिकेशन में स्पोर्ट्स कोटे के लिए निकाली गई इन भर्तियों की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

ये है खाली पदों का विवरण

पोस्टल असिस्टेंट – 31 पद

सॉर्टिंग असिस्टेंट – 11 पद

पोस्टमैन – 5 पद

MTS – 13 पद

ये भी पढ़ें – नूरी का दर्द, मुस्लिम हूँ, अध्यक्ष नही बन सकती हूँ, इसलिए दिया पार्टी से इस्तीफा

ये रहेगा पे स्केल 

पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट – 25,500 – 81,100 रुपये

पोस्टमैन – 21,700 -69,100 रुपये

MTS – 18,000 – 56,900 रुपये

ये भी पढ़ें – MP : ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए सरकार की नई व्यवस्था, 5% कम दर पर उपलब्ध होगी सामग्री

आयु सीमा

पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन के लिए आयुसीमा 18 – 27 साल है और MTS के लिए आयुसीमा 18-25साल है।

ये भी पढ़ें – खुलासा : उधार दिया पैसा वापस मांगना पड़ा भारी, दो नाबालिगों ने कर दी हत्या

शैक्षिणक योग्यता 

पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है वहीँ MTS के लिए 10वीं पास होना आवश्यक है इसके अलावा खेलों में विशेष योग्यता होना आवश्यक है जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में विस्तार से दी गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews