भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में निकली है इन पदों पर भर्ती, 54000 तक सैलरी, बिना परीक्षा चयन, जानें डिटेल्स

रिसर्च एसोसिएट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री ,सीनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदकों के पास किसी भी यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और यंग प्रोफेशनल II के लिए किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं।
AIIMS jobs 2026

ICAR IARI Recruitment 2024: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR IARI) में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आईसीएआर आईएआरआई ने रिसर्च एसोसिएट (RA), सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) और यंग प्रोफेशनल II (YP) के 15 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और लास्ट डेट 12 मई है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट iari.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ICAR IARI Recruitment 2024

कुल पद- 15
पदों का विवरण-

  • रिसर्च एसोसिसट : 4 पद
  • सीनियर रिसर्च फैलो : 6 पद
  • यंग प्रोफेशनल II (YP II) : 4 पद
  • यंग प्रोफेशनल II IT : 1 पद

आयु सीमा- रिसर्च एसोसिएट (आरए): 40 वर्ष से 45 वर्ष, सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) : 35 वर्ष से 40 वर्ष, यंग प्रोफेशनल II : 21 वर्ष से 45 वर्ष

योग्यता- रिसर्च एसोसिएट (आरए) : पीएचडी की डिग्री, सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) : संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, यंग प्रोफेशनल II : किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।

आवेदन शुल्क- कोई शुल्क नहीं।

चयन प्रक्रिया-शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू

वेतनमान- रिसर्च एसोसिएट (आरए): 54000 रुपए, सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ): 35000 रुपए, यंग प्रोफेशनल II: 42000 रुपए

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iari.res.in पर जाएं।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट लेकर रखें
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews