इस बैंक में निकली है 300 पदों पर भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, ये है लास्ट डेट

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।
bank jobs 2024

Indian Bank Recruitment: इंडियन बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। 300 स्थानीय बैंक अधिकारियों (Local Bank Officer) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है , इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट Indianbank.in पर जाकर 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन बैंक एलबीओ पदों पर चयन के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सही तारीख बैंक की ओर से बाद में जारी की जाएगी। इन पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को बेसिक सैलरी 48,400 रुपये होगी, जो बढ़कर 80 हजार तक पहुंच सकती है।

Indian Bank Job Vacancy 2024

कुल पद : 300

पदों का विवरण

  • एससी के लिए 44 पद
  • एसटी/ओबीसी के लिए 79 पद

एज लिमिट : उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के मुताबिक की जाएगी।

योग्यता : उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क: रिजर्व कैटेगरी जैसे SC/ST/PWBD के कैंडिडेट्स को 175 रुपये और अन्य कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 200 अंकों के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपरइंग्लिश और हिंदी दोनों में होगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा इंटरव्यू का वेटेज 40% होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी।

वेतनमान : इन पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को बेसिक सैलरी 48,400 रुपये महीना होगी।बाद में वेतन बढ़कर 85,920 रुपये हो जाएगा।

कहां होगी नियुक्ति: उम्मीदवारों की नियुक्ति तमिलनाडु/पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews