
पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित नोटिफिकेशन (Indian Bank Recruitment Notification) भी जारी हो चुका है। आवेदन से पहले एक बार इसे पढ़ने की सलाह सभी उम्मीदवारों को दी जाती है। ताकि उन्हें पात्रता, चयन प्रक्रिया, फीस, वैकेंसी और अन्य जानकारी का पता अच्छे से चल सके।
रिक्त पदों की संख्या कुल 1500 है। जिसमें से एसी के लिए 255, एसटी के लिए 77, ओबीसी के लिए 351, ईडब्ल्यूएस के लिए 337 और जनरल के लिए 680 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में होगी। ट्रेनिंग की अवधि कुल 12 महीने हैं। फॉर्म भरने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 800 रुपये+जीएसटी फीस का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए फीस 175 रुपये+जीएसटी है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। निर्धारित आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। परीक्षा कल 100 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटी एप्टिट्यूड और बैंकिंग इंडस्ट्री से संबंधित जनरल अवेयरनेस के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवार ही लैंग्वेज टेस्ट में शामिल हो पाएंगे।
इतनी होगी सैलरी
नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को लोकेशन के आधार पर स्टाइपेन्ड मिलेगा। मेट्रो या अर्बन ब्रांच में नियुक्ति पर 15000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण या सेमी अर्बन शाखों में नियुक्ति के बाद 12000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट www.indianbank.in पर जाएं।
- करियर पेज में जाकर “इंगेजमेंट ऑफ अप्रेंटिस इन इंडियन बैंक” के लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, कांटेक्ट डिटेल्स और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- एसएमएस या ईमेल जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसे दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेजों, फोटो और हस्ताक्षर को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।

