
पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती (Indian Bank Recruitment 2025) निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीद पर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://indianbank.bank.in पर जाकर 13 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र में बदलाव और शुल्क भुगतान करने के लिए भी यह अंतिम अवसर होगा। इससे संबंधित नोटिफिकेशन पब्लिक सेक्टर बैंक ने जारी कर दिया है। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। अप्लाई करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 171 है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश भर में स्थित इंडियन बैंक की विभिन्न शाखों में होगी। चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर और मैनेजर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। प्रत्येक उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 175 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये है। बैंक ट्रांजैक्शन शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है।
कौन भर सकता है फॉर्म?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट, बीटेक/बीई, पोस्ट ग्रेजुएट, एमएससी, एमबीए/ पीजीडीएम, सीए, एमएस और आईसीएसई की योग्यता वाली उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष है। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा दोनों पोस्ट पर निर्भर करेगी। जिसके लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
इतनी है सैलरी
- स्पेशल स्पेशलिस्ट ऑफिस स्केल-1- 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये
- स्पेशल ऑफिसर स्केल-3- 85920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये
- स्पेशल ऑफिसर स्केल- 4- 1,23,000 रुपये से लेकर 1,20,940 रुपये तक
ऐसे होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। बैंक आवेदन पत्र की संख्या को देखते हुए चयन प्रक्रिया का फैसला लेगा। लिखित परीक्षा 220 अंकों की होगी। प्रश्नों की संख्या 160 होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा। इंटरव्यू कल 100 अंक का होगा, जिसमें से लिखित परीक्षा का वैटेज 80% और इंटरव्यू का 20% होगा।
कैसे भरें फॉर्म?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर स्पेशलिस्ट ऑफीसर रिक्रूटमेंट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
- ना, कॉन्टैक्ट डिटेल और ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड और जनरेट होगा। इसे सेव करके रख लें। फिर आवेदन पत्र को भरना शुरू करें।
- जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें। इसे सत्यापित करके सेव करें।
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- प्रीव्यू के टैब पर क्लिक करके विवरण को अच्छे से चेक करने के बाद कंप्लीट रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
- शुल्क का भुगतान करें। ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद ई-रिसिप्ट जनरेट होगा।
- भविष्य के संदर्भ में कंफर्मेशन पेज को सेव या प्रिंट करने अपने पास रख सकते हैं।

