Indian Navy Chargeman II Result 2024 : जारी किया भारतीय नौसेना ने चार्जमैन परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।
result

Indian Navy Chargeman II Result 2024 : भारतीय नौसेना भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय नौसेना ने चार्जमैन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना ने चार्जमैन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है साथ ही आयोग ने उन उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की है। अब उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन कराने के लिए बुलाया जाएगा।

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना ने इन पद पर उम्मीदवारों का चयन 15 और 16 सितंबर, 2024 को कंप्यूटर-आधारित लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर आपको भारतीय नौसेना चार्जमैन II परिणाम 2023 पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में डिस्प्ले होगा।
  • इस परिणामों की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करके अपने पास कर रख लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews