Indian Navy Jobs: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इंडियन नेवी में निकली अग्निवीर की भर्ती, अधिसूचना जारी

इंडियन नेवी SSR MR अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन 13 मई से शुरू होंगे। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
JOB

Indian Navy Jobs: भारतीय नौसेना में बैच 02/2024 के सीनियर सेकन्डेरी रीक्रूट और मैट्रिक रीक्रूट अग्निवीर भर्ती (SSR MR Agniveer Recruitment) अधिसूचना जारी हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 13 मई से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। योग्यता, महत्वपूर्ण तारीख और अन्य जरूरी जानकारी की घोषणा हो चुकी है। रिक्त पदों की संख्या को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

एसएसआर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री/बायोलोजी/कंप्युटर साइंस विषयों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य होगा। 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों का अंक 50% होना चाहिए। वहीं एमआर पद के लिए 50% अंकों के साथ 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  जन्मतिथि नवंबर 1 2003 और 30 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए। भौतिक मानक भी तय किया गया है। पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 157cm और महिला उम्मीदवारों की हाइट 52cm होनी चाहिए। अतिरिक्त जानकारी के अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल परीक्षा, मेरिट लिस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित हो सकती है। अपडेट्स के लिए www.joinindiannavy.gov.in विजिट कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सामान्य केंद्रों से आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए फीस 60 रुपए+जीएसटी है। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सही जानकारी दर्ज करें। गलत जानकारी पर आवेदन रद्द हो सकता है।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://agniveernavy.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर SSR MR Agniveer Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में जारी जानकारी सही से दर्ज करें।
  • सही साइज़ में फोटो और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद करेक्शन पोर्टल खुलेगा। उम्मीदवार 3 दिनों तक आवेदन में सुधार कर पाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews