Indian Navy SSC Vacancy: 275 पदों पर निकली है भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें अन्य डिटेल्स

Indian Navy SSC Vacancy: भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन्ड ऑफिसर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
sarkari naukari 2026

भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के कुल 275 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (23 जून 2026) जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। ​इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं।
​
Indian Navy SSC Vacancy Details

कुल संख्या: 275

पदों का विवरण

  • ​एग्जीक्यूटिव ब्रांच (General Service/Hydro Cadre): 90 पद
  • ​इलेक्ट्रिकल ब्रांच (GS): 32 पद
  • ​पायलट (Pilot): 25 पद
  • ​सबमरीन टेक्निकल (इंजीनियरिंग): 24 पद
  • ​नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर (Observer): 18 पद
  • ​एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC): 15 पद
  • ​नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट कैडर (NAIC): 14 पद
  • ​लॉजिस्टिक्स (Logistics): 10 पद
  • ​इंजीनियरिंग ब्रांच (GS): 08 पद
  • ​सबमरीन टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल): 08 पद
  • ​नेवल कंस्ट्रक्टर: 08 पद
  • ​एजुकेशन (Education): 05 पद

​शैक्षणिक योग्यता: पदानुसार BE/B.Tech (विभिन्न स्ट्रीम), MSc, MCA, MBA या MA की डिग्री (न्यूनतम 60% अंकों के साथ) होना अनिवार्य है। फाइनल ईयर के छात्र भी शर्त के साथ आवेदन कर सकते हैं।

​आयु सीमा: उम्मीदवार का जन्म आमतौर पर 2 जुलाई 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए (अलग-अलग शाखाओं के लिए आयु सीमा में कुछ महीनों का अंतर हो सकता है)।

आवेदन शुल्क: ​सभी श्रेणियां (General/OBC/SC/ST): ₹0 (कोई आवेदन शुल्क नहीं है)

चयन प्रक्रिया: चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के होगा। बीई/बीटेक या ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को एसएसबी (SSB) इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। SSB क्लियर करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।

​सैलरी और भत्ते: ​चयनित अधिकारियों को शुरुआत में ₹56,100 का मूल वेतन (पे लेवल 10) मिलेगा। भत्ते, डीए और अन्य सुविधाओं को मिलाकर शुरुआती ग्रॉस सैलरी लगभग ₹1.20 लाख प्रति माह होगी।

विभिन्न शाखाओं के लिए होगी भर्ती आयोजित

एग्जीक्यूटिव ब्रांच, पायलट, नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, लॉजिस्टिक्स, नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्ट्रेट कैडर, एजुकेशन ब्रांच, इंजीनियरिंग ब्रांच, सबमरीन टेक इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल ब्रांच, सबमरीन टेक इलेक्ट्रिकल और नेवल कंस्ट्रक्टर जैसी प्रमुख शाखाएं शामिल हैं।

​महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 जून 2026
  • ​आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026
  • ​कोर्स की शुरुआत: जून 2027 से (भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल में)

Indian Navy SSC Vacancy Details

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews