IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 1524 पदों पर निकली है भर्ती, 28 जुलाई तक भर सकते हैं फॉर्म, जानें डिटेल्स

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी रिफाइनरियों में 1500 से ज्यादा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरु हो चुकी है। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स
IOCL Recruitment 2026

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी चार प्रमुख रिफाइनरियों में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 1524 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 29 जून 2026 से शुरू हो गई है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) NAPS/NATS पोर्टल और संबंधित गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची 5 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) 11 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

पदों का विवरण

  • गुजरात रिफाइनरी के लिए 647 पद
  • पारादीप रिफाइनरी के लिए 582 पद
  • मथुरा रिफाइनरी के लिए 151 पद
  • बोंगाईगांव रिफाइनरी के लिए 144 पद

शैक्षणिक योग्यता: अलग-अलग ट्रेड और पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न रखी गई है। अटेंडेंट ऑपरेटर पद के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित/इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के साथ बीएससी (B.Sc.) होना अनिवार्य है। फिटर ट्रेड के लिए मैट्रिक (10वीं) के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होना चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए प्रासंगिक इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के लिए बीए, बीएससी या बीकॉम की डिग्री होना जरूरी है।

आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

​चयन प्रक्रिया: चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट और इसके बाद होने वाले दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) तथा प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल टेस्ट के जरिए होगा।

आवेदन शुल्क: कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, यानी आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 29 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि (NAPS/NATS पोर्टल और MS/Google फॉर्म): 29 जून 2026, सुबह 10:00 बजे
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (NAPS/NATS पोर्टल और MS/Google फॉर्म): 28 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची का अस्थायी प्रकाशन: 5 अगस्त 2026
  • दस्तावेज सत्यापन की संभावित तिथियां: 11 से 18 अगस्त 2026 तक

Bongaigaon Refinery notification

Gujarat Refinery Notification

Mathura Refinery Notification

Paradip Refinery Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews