इंडियन ओवरसीज बैंक में निकली है भर्ती, बिना लिखित परीक्षा चयन, 85000 तक सैलरी, जानें आयु सीमा योग्यता

इंडियन ओवरसीज बैंक के इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पासे किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल है. जबकि, अधिकतम आयु 26 साल तय की गई है।
government job 2026

Indian Overseas Bank Job : इंडियन ओवरसीज बैंक में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2024) पाने का सुनहरा मौका है।बैंक ने कुल 16 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी बास्केटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों में रूचि रखते हैं, तो इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर 13 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक भर्ती 2024 के जरिए JMG स्केल I में अधिकारी और क्लर्क कैडर के लिए बहाली की जाने वाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

Indian Overseas Bank Vacancy

कुल पद: 16

पदों विवरण

  • बास्केटबॉल: 4 पद
  • हॉकी: 4 पद
  • वॉलीबॉल: 4 पद
  • क्रिकेट: 4 पद

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क: SC/ST उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये (GST सहित) अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 750 रुपये (GST सहित)

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी ।आवेदनों की स्क्रीनिंग, सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन
और इंटरव्यू (केवल अधिकारी पद के लिए)

सैलरी: अधिकारी (JMG स्केल I) को  48,480 रुपये से 85,920 रुपये (अनुभव के साथ बढ़ने वाला वेतनमान) और क्लर्क कैडर को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये (अनुभव के साथ बढ़ने वाला वेतनमान)

https://www.iobnet.org:4441/recruitApp/jsp/SPORTS%20ADVERTISEMENT.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews