भारतीय रेलवे में 190 पदों पर निकली है भर्तियां, 10 दिसंबर लास्ट डेट, मौका जानें से पहले करें अप्लाई, बिना परीक्षा होगा चयन, जानें डिटेल्स

government job

KRCL/ Indian Railway Recruitment 2023 :भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (कोंकण रेलवे) ने अपरेंटिस के 190 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 10 दिसंबर है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Indian Railway Apprentice Recruitment 2023

कुल पद- 190

पदों का विवरण-

  • सिविल इंजीनियरिंगः 30 पद
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंगः 20 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंगः 10 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंगः 20 पद
  • डिप्लोमा (सिविल): 30 पद
  • डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल): 20 पद
  • डिप्लोमा (इलेक्ट्रॉनिक्स): 10 पद
  • डिप्लोमा (मैकेनिकल): 20 पद
  • सामान्य स्ट्रीम ग्रेजुएटः 30 पद

आयु सीमा : कोंकण रेलवे में भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 सितंबर 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी और अन्य रिजर्व वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क  : कोंकण रेलवे की अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

वेतनमान : ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों पर स्टाइपेंड के रूप में 9000 रुपये प्रति माह और टेक्निशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के लिए उम्मीदवार को प्रति माह 8000 रुपये स्टाइपेंड के तौर पर मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया : अपरेंटिस भर्ती के लिए सभी वर्षों/सेमेस्टर के लिए प्राप्त कुल अंकों को जोड़कर कुल प्रतिशत निकाला जाएगा और उसके अनुसार एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। किसी विशेष सेमेस्टर/वर्ष को कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com पर जाएं।
  • वेबसाइट पर आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ लें।
  • आवेदन से जुड़ी जरूरी के सभी डॉक्यूमेंट्स सिग्नेचर,फोटो, आईडी प्रुफ सावधानीपूर्वक अपलोड कर दें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • उसके बाद सबमिट एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews