रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां 3000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, जानें आयु-पात्रता-लास्ट डेट

railway recruitment

Indian Railway Recruitment 2023 : रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है ।ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके तहत 3115 पदों पर भर्ती की जाएगीष जो अभ्यर्थी इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट er.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर 2023 से कर सकते हैं।  ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2023 तक रखी गई है।। रेलवे की इस भर्ती के अंतर्गत फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर, लाइनमैन, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन आदि पद शामिल हैं।

Indian Railway Recruitment 2023

कुल पद– 3115

आयु सीमा-उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल रखी गई है। जबकि ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी। आयु की गणना 26 अक्टूबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का भी ऐलान किया गया है।

योग्यता- अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में ITI भी होना चाहिए। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक किया जा सकता है।

आवेदन शुल्क –

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस : 100 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, महिलाओं को फीस के भुगतान में छूट दी गई है।

वेतनमान- उम्मीदवार को 7000 हर महीने स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • एक्टिव ईमेल आईडी
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आवेदक का स्कैन किया गया सिग्नेचर
  • अगर आवेदक विकलांग है तो विकलांगता का प्रमाण पत्र

 ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • इसके बाद फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews