Railway Recruitment 2024: 2100 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, अच्छी सैलरी, 11 जुलाई से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ दसवीं एग्जाम पास होना चाहिए या पीसीएम साइंस में 12वीं पास होना चाहिए। किसी भी मान्य प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से संबंधिक ट्रेड में आईआईटी पास होना चाहिए।
Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है।रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ, चेन्नई) में अप्रेंटिस के 1010 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार pb.icf.gov.in पर जाकर 21 जून से पहले अप्लाई कर सकते हैं।वही पूर्वोत्तर रेलवे ने भी अपरेंटिस के 1,104 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन की प्रक्रिया जारी है । इच्छुक उम्मीदवार नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in के माध्यम से 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

Indian Railway 2024

कुल पद- 1104

पदों का विवरण

  • मेकेनिकल वर्कशॉप गोरखपुर 411
  • सिग्नल वर्कशॉप गोरखपुर कैंट 63
  • ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर कैंट 35
  • मेकेनिकल वर्कशॉप इज्जतनगर 151
  • डीजल शेड इज्जतनगर 60
  • कैरिज एंड वैगन इज्जतनगर 64
  • कैरिज एंड वैगन लखनऊ जंक्शन 155
  • डीजल शेड गोंडा 23
  • कैरिज एंड वैगन वाराणसी 75

आयु सीमा : अभ्यर्थियों की आयु 15 साल से कम और 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि इसमें आरक्षित वर्ग को छूट दी गई है। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट मिलेगी.

योग्यता : अप्रेटिंस के इन पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क : आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। वहीं एससी,एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों को इसमें छूट दी गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया –उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जो 10वीं (कम से कम 50% कुल अंक के साथ) और आईटीआई परीक्षा दोनों में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत निकालकर संकलित किया जाएगा और प्रत्येक को समान महत्व दिया जाएगा.

कहां होगी भर्ती- पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के अंतर्गत की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की नियुक्ति मैकेनिकल कारखाना गोरखपुर, से लेकर मैकेनिकल कारखाना इज्जतनगर, वैगन वाराणसी तक में की जाएगी। इन सभी यूनिट में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर मैकेनिस्ट, टर्नर समेत कई पदों पर भर्ती होगी।

लास्ट डेट – 11 जुलाई 2024

Indian Railway ICF Chennai job

कुल पद -1010

पदों का विवरण

  • फ्रेशर ट्रेड अप्रेंटिस- 330 पद
  • एक्स आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस- 680 पद

आयु सीमा- उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए।इससे कम या ज्यादा होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किया जा सकता है। सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को उम्र सीमा में विशेष छूट दी जा सकती है।

शैक्षणिक योग्यता –उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ दसवीं एग्जाम पास होना चाहिए या पीसीएम साइंस में 12वीं पास होना चाहिए। किसी भी मान्य प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से संबंधिक ट्रेड में आईआईटी पास होना चाहिए।

आवेदन शुल्क- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

  • जनरल,ओबीसी वर्ग, आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग- 100 रुपये
  • एससी वर्ग, एसटी वर्ग, दिव्यांग वर्ग को छूट

आवेदन की आखिरी तारीख – 21 जून

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews