सरकारी नौकरी: रेलवे में 4116 पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 24 वर्ष, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई

उत्तर रेलवे की ओर से ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए निकाली गई इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग और मेरिट बेस के आधार पर किया जायेगा अर्थात किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं ली जाएगी।
railway recruitment 2025

RRB NR Recruitment 2025 : भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्थर्न रेलवे ने 4,116 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से जारी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 24 दिसंबर, 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इस अप्रेंटिसशिप भर्ती में चयन के लिए आपको किसी तरह का एग्जाम नहीं देना होगा।

RRB NR Recruitment 2025 :

भर्ती निकाय: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) नॉर्थन रेलवे

पद का नाम: अप्रेंटिस

पदों का विवरण

  • लखनऊ (LKO): 1,397
  • दिल्ली (DLI): 1,137
  • फिरोजपुर (FZR): 632
  • अंबाला (UMB): 934
  • मुरादाबाद (MBD): 16

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 24 दिसंबर 2025 के अनुसार की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। दिव्यांग उम्मीदवारों को भी अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा।

योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSC/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा में पास होना चाहिए या इसके समकक्ष परीक्षा (10+2) स्कीम में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट NCVT/SCVT से प्राप्त होना चाहिए। यह भर्ती स्किल-बेस्ड है, इसलिए ITI की ट्रेड और प्रैक्टिकल नॉलेज का होना जरूरी माना गया है। ध्यान रहे, बिना ITI वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा जो Apprentice Act 1961 के नियमों के अनुसार तय किया जाता है।

चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग और मेरिट बेस पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। इसके लिए किसी भी तरह का कोई एग्जाम नहीं लिया जाएगा लेकिन 10वीं और ITI में मिले अंकों के औसत के आधार पर बने मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो बड़े उम्र वाले को प्राथमिकता पहले मिलेगी। सभी चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

आवेदन शुल्क: आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट appr.rrcnr.net.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर रजिस्टर करें, ‘Online Application’ लिंक पर क्लिक करें ।
  • अब अपनी बेसिक जानकारी (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, आधार, जन्मतिथि आदि) भरकर रजिस्टर करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई बाकी सभी जानकारी (योग्यता, पता आदि) ध्यान से भरें।
  • सभी डॉक्यूमेंट के साथ अपनी फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट जरूर लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews