रेलवे में निकली है 8000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, एज लिमिट 24 वर्ष, जानिए सैलरी- योग्यता और लास्ट डेट

भारतीय रेलवे ने अप्रेंटिस और सेक्शन कंट्रोलर के 8500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अक्टूबर से पहले आवेदन कर सकते है। आईए जानते है आयु सीमा सैलरी पात्रता और लास्ट डेट के बारें में......
railway recruitment 2025

Indian Railway Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल साउदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 3518 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक बेवासइट rrcmas.in पर जाकर 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।वेस्ट सेंट्रल रेलवे में निकाली गई अपरेंटिस के 2865 पदों के लिए wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सेंट्रल रेलवे मुंबई में अप्रेंटिस के 2418 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इधर, रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2025 से शुरू होगी और 14 अक्तूबर 2025 रात 11:59 बजे तक चलेगी। आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

RRC Apprentice Recruitment 2025

कुल पद: 3518

पदों का विवरण:

  • कैरिज एंड वैगन वर्क्स, पेरम्बूर अप्रेंटिस के लिए 1394 पद
  • सेंट्रल वर्कशॉप, गोल्डन रॉक अप्रेंटिस के लिए 857 पद
  • सिग्नल और टेलीकॉम वर्कशॉप यूनिट, पोदनूर अप्रेंटिस के लिए 1267 पद

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

योग्यता: कम से कम मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की डिग्री 50 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के दो जिले एसपीएसआर नेल्लोर और चित्तूर के साथ कर्नाटक के एकमात्र जिले दक्षिण कन्नड़ के निवासी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों को निर्धारित 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा।आरक्षित वर्ग जैसे- SC, ST, PwBD वर्ग और महिलाओं को आवेदन शुल्क में छूट।

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम ।

सैलरी: 6,000 से 7,000 रुपए प्रति महीने स्टाइपेंड के रूप में

आवेदन की लास्ट डेट: 25 सितंबर 2025

RRC WCR Apprentice Recruitment 2025

कुल पद: 2865

पदों का विवरण

  • जनरल के लिए 1150
  • एससी के लिए 433
  • एसटी के लिए 215
  • ओबीसी के लिए 778
  • ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 289 पद

आयु सीमा: उम्र 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को छूट भी दी गई है।

योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% नंबरों से 10वीं पास होना चाहिए।संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। नियुक्ति जेबीपी डिवीजन, बीपीएल डिवीजन, कोटा डिवीजन, सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल, वीआरएस कोटा और हेडक्वार्टर जेबीपी डिवीजन में होगी।

आवेदन शुल्क: जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 141 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला कैंडिडेट्स के लिए 41 रुपए निर्धारित किया गया है।फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जाना है।

चयन प्रक्रिया: मेरिट के आधार पर। मेरिट 10वीं और आईटीआई के आधार पर तैयार होगी।शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होते हैं तो इस स्थिति में अधिक उम्र वाले छात्रों को वरीयता दी जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ उम्मीदवारों को बताए गए वेन्यू पर उपस्थित होना होगा

आवेदन की लास्ट डेट: 29 सितंबर

Central Railway Recruitment 2025

कुल पद: 2418

आयु सीमा: 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए।ओबीसी को 3 साल और एससी एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी गई है।

योग्यता: 10वीं पास होना होगा. साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए। नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क का भुगतान ।एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है।

चयन प्रक्रिया: आईटीआई और 10वीं में आए नंबरों के एवरेज नंबरों के आधार ।एक मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी. मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

सैलरी: 7000 रूपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी।

आवेदन की लास्ट डेट: 11 सितंबर

RRB Section Controller Recruitment

कुल पद: 368

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों जैसे एससी/एसटी/ओबीसी/पूर्व सैनिक को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक पास होना अनिवार्य है, जबकि समकक्ष डिग्री भी मान्य होगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला अभ्यर्थी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा, जो सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग विषयों पर आधारित होगा। दस्तावेज सत्यापन के चरण में मूल प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। मेडिकल टेस्ट में A2 मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार जांच की जाएगी। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट CBT में प्रदर्शन तथा दस्तावेज और मेडिकल जांच के आधार पर तैयार होगी।

आवेदन की शुरूआत: 15 सितंबर

आवेदन की लास्ट डेट: 14 अक्टूबर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews