इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! यहां जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन और कितना लगेगा शुल्क?

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। भारत की खुफिया एजेंसी में अगर आप काम करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि इसके लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है और जरूरी योग्यताएं क्या हैं।
इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी

क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और भर्ती का इंतजार कर रहे हैं? अगर ऐसा है तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की होने वाली है। बता दें कि इंटेलिजेंस ब्यूरो में 362 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऐसे में अगर आप भी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी जबकि अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 रखी गई है। चलिए जानते हैं कि इन पदों के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है और क्या योग्यताएं रखी गई हैं।

योग्यता पर नजर डालें

सबसे पहले अगर योग्यता पर नजर डाली जाए तो बता दें कि पदों पर भर्ती के लिए ज्यादा योग्यताएं जरूरी नहीं हैं। केवल मैट्रिक पास उम्मीदवार भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्र सीमा पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। बता दें कि भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की गई है। लेकिन अगर आप आरक्षित वर्ग से आते हैं, तो आपको नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी।

दरअसल, यह भर्ती इंटेलिजेंस ब्यूरो ने मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए निकाली है, जिसमें 362 खाली पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन रूप से पूरी की जाएगी, यानी आवेदन फार्म सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही भरे जा सकेंगे।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

वहीं, आवेदन शुल्क पर नजर डालें तो बता दें कि फीस दो कैटेगरी में ली जाएगी। अगर आप जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार हैं, तो आपसे 650 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा। लेकिन अगर आप एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी में आते हैं, तो आपसे 550 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा। इसमें प्रोसेसिंग चार्ज भी शामिल होगा यानी उम्मीदवार को इस शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो बता दें कि आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको IB MTS Recruitment लिंक दिखाई देगी। इसे ओपन करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें, अपने जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें। फॉर्म सबमिट करने के बाद इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews