International Poster Competitions 2024 : पोस्टर प्राइज में जीत सकते है 1.8 लाख रूपए का पुरस्कार, जल्द करें अप्लाई

poster

International Poster competitions 2024 : अगर आप पोस्टर बनाने का शौक रखते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। यह प्रतियोगिता ग्रीस स्थित म्यूजियम ऑफ टाइपोग्राफी की ओर से आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के उम्मीदवार भाग ले सकते है। इसमें भाग लेने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें।

योग्यता

यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है, इसमें किसी भी उम्र के आर्टिस्ट्स भाग ले सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट का विषय – नस्लवाद – जीनोफोबिया दी गई है। इसमें भाग लेने की कोई एंट्री फीस नहीं है।

क्या मिलेगा

प्रतियोगिता के पहले विजेता को 2 हजार यूरो (1.8 लाख रुपए), दूसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को 1500 यूरो (1.34 लाख रुपए) और तीसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को 1000 यूरो (89 हजार रुपए) का कैश प्राइज दिया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews