IOCL Recruitment 2022 : उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए निकली नौकरी, जल्दी करें आवेदन

Central Cooperative Banks Recruitment 2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  इंडियन आयल कॉर्पोरेशन (IOCL Recruitment 2022) ने देश के कई राज्यों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। IOCL अपने यहाँ 570 टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती करने जा रहा है।  आवेदक IOCL की अधिकृत वेबसाइट iocl.com पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर आवेदन कर सकते हैं।

IOCL ने 570 वैकेंसी का जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसकी मदद से वो उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड में अप्रेंटिस के जरिये भर्ती करेगा।

ऐसे करें आवेदन 

इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक आवेदक सबसे पहले  iocl.com पर जाएँ , वहां Apprentice पर क्लिक कर नोटिफिकेशन देखें और उसे विस्तार से पढ़ें। पढ़ने  एप्लिकेशन फॉर्म के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं और फॉर्म भरें।  फॉर्म को अच्छी तरह भरने के बाद डॉक्युमेंट्स अपलोड कर दें।  अब एप्लिकेशन फ़ीस भरकर सबमिट कर दें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मौसम में बदलाव, 4 सिस्टम एक्टिव, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगी ठिठुरन

ये रहेगी भर्ती प्रक्रिया 

आवेदक के भेजे डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन होने के बाद 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, लिखित परीक्षा  21 मार्च 2022 को होगी। इन पदों के लिए 18 से 24 साल के आवेदक ही अप्लाई कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती के घर जाकर खुद को लगाई आग

ये है योग्यता

टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।  ट्रेड एप्रेंटिस पदों के लिए आवेदक के पास सम्बंधित विषय में नेशनल काउंसिल ऑफ़ वोकेशनल ट्रेनिंग / स्टेट काउंसिल ऑफ़ वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा प्रमाणित ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए वहीं ट्रेड एप्रेंटिस एकाउंट के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

ये भी पढें – Gold Silver Rate : सोना पुराने भाव पर, चांदी में गिरावट, जानें ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews