
IOCL Recruitment 2024: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड डिप्लोमा होल्डर और ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। डिप्लोमा टेक्नीशियन डिप्लोमा और नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 6 दिसंबर को चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी। 18 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर के तक शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
रिक्त पदों की संख्या कुल 240 है। जिसमें से 120 पद डिप्लोमा टेक्नीशियन अप्रेंटिस और 120 पद ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए खाली हैं। डिप्लोमा अप्रेंटिस के 120 पदों में से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 20, सिविल इंजीनियरिंग के लिए 20, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 20, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए 20, इलेक्ट्रॉनिक एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के लिए 20, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग के लिए 20 पद रिक्त हैं।
कौन भर सकता हैं फॉर्म? (Indian Oil Corporation Vacancy)
टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीकॉम/ बीए/ बीएससी/बीबीए/ बीबीएम होल्डर्स नॉन इंजीनियर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया (IOCL Apprentice Bharti)
उम्मीदवारों का चयन डिप्लोमा या डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के ईमेल आईडी पर नोटिस भेजा जाएगा। सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के लिए आमंत्रित किया इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, चेन्नई बुलाया जाएगा।
मिलेगा इतना स्टाइपेन्ड (Salary)
ट्रेनिंग की अवधि 1 वर्ष होगी। नॉन इंजीनियरिंग ग्रैजुएट अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति के बाद 11,500 रुपये प्रतिमा स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं वही डिप्लोमा टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर नियुक्ति के बाद 10500 रुपये प्रतिमा स्टाइपेंड दिया जाएगा।

