इंडियन ऑयल ने निकाली है 246 पदों पर भर्ती, सैलरी 80 हजार पार, 23 फरवरी से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

आईओसीएल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 26 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
IOCL Recruitment 2025

IOCL Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो 10वीं-12वीं पास के लिए सुनहरा मौका है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर 23 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत जूनियर ऑपरेटर, जूनियर अटेंडेंट और जूनियर बिजनेस असिस्टेंट जैसे पदों को भरा जाएगा ।इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 246 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो मार्च अप्रैल महीने में आयोजित हो सकती है।

IOCL Recruitment 2025

कुल पद: 246

पदों का विवरण:

  • जूनियर ऑपरेटर के 215 पद।
  • जूनियर अटेंडेंट के 23 पद ।
  • जूनियर बिजनेस असिस्टेंट के 8 पद

आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 26 वर्ष से बीच होनी चाहिए।अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स को 3 वर्ष और एससी व एसटी श्रेणी के आवेदकों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। उम्र की गणना 31 जनवरी 2025 से की जाएगी।

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • जूनियर ऑपरेटर: इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (केमिकल प्लांट) / इलेक्ट्रीशियन / मशीनिस्ट / फिटर / मैकेनिक-कम-ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक्स कम्युनिकेशन सिस्टम / वायरमैन / मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स / सूचना प्रौद्योगिकी और ईएसएम में आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ कक्षा 10वीं मैट्रिक
    1 वर्ष का अनुभव।
  • जूनियर अटेंडेंट: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा।
  • जूनियर बिजनेस असिस्टेंट ग्रेड III: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री।
    एमएस वर्ड, एक्सेल और पावर पॉइंट का ज्ञान
    1 वर्ष का अनुभव।

आवेदन शुल्क: जनरल और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों को 300 रुपए एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।अभ्यर्थी फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिं, आईएमपीएस आदि के जरिए कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया को पांच चरणों में बांटा गया है, जिसकी डिटेल इस प्रकार है। कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी), कौशल/दक्षता/शारीरिक परीक्षण (एसपीपीटी), कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षण (सीपीटी), दस्तावेज सत्यापन,चिकित्सा परीक्षा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित होगी और इसके बाद परिणाम की घोषणा अप्रैल/मई 2025 में हो सकती है।

वेतनमान: इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार अलग-अलग सैलरी मिलेगी, जिसे आप नीचे दिए गए बिंदओं से समझ सकते हैं।

  • जूनियर ऑपरेटर (ग्रेड 1): 23,000 – 78,000 रुपये
  • जूनियर अटेंडेंट (ग्रेड 1): 23,000- 78,0000 रुपये
  • जूनियर बिजनेस असिस्टेंट: 25,000 – 1,05,000 रुपये

IOCL Recruitment: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आप को रजिस्टर करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को सबमिट कर उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

https://iocl.com/admin/img/UploadedFiles/LatestJobOpening/Files/613feac7e44444bb91a7d6b610014b16.pdf

https://ibpsonline.ibps.in/iocljan25/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews