सरकारी नौकरी: ITBP ने निकाली SI-कांस्टेबल के 526 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 14 दिसंबर तक भरें फॉर्म, जानें डिटेल 

आईटीबीपी ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती के नोटिस जारी किया है। 10वीं/12वीं/आईटी/डिप्लोमा/ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
itbp recruitment

ITBP Recruitment 2024: भारत-तिब्बत सीमा बल ने सब-इंस्पेक्टर (टेलिकम्युनिकेशन), हेड कांस्टेबल  और कांस्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन) पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में आईटीबीपी ने शॉर्ट नोटिस जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 14 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। डिटेल नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।

रिक्त पदों की संख्या कुल 526 है। सब-इंस्पेक्टर (SI) के कुल 92, हेड कांस्टेबल के 383 और कांस्टेबल 51 पद खाली हैं।  एसआई के 78, हेड कांस्टेबल के 325 और कांस्टेबल के 44 पदों पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। वहीं एसआई के 14, हेड कांस्टेबल के 58 और कांस्टेबल के 7 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रिक्त हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (ITBP Vacancy 2024) 

  • सब-इंस्पेक्टर (टेलिकम्युनिकेशन)- B.Sc/बीटेक/बीसीए, आयु सीमा 20 से 25 वर्ष
  • हेड कांस्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन)- पीसीएम के साथ 12वीं पास।/आईटीआई/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, आयु सीमा 18 से 25 वर्ष
  • कांस्टेबल (टेलिकम्युनिकेशन)- 10वीं पास, आयु सीमा 18 से 23 वर्ष

चयन प्रक्रिया और वेतन (Selection Process and Salary) 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। शारीरिक दक्षता भी निर्धारित की गई है। नियुक्ति के बाद सब-इंस्पेक्टर को 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा। हेड कांस्टेबल को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये और कांस्टेबल को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees) 

  • सब-इंस्पेक्टर- 200 रुपये
  • हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल- 100 रुपये
  • महिला, एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन को शुल्क पर छूट मिलेगी।

ऐसे भरें फॉर्म (How to apply?)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbppolice.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • सारी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगी।
  • अकाउंट लॉग इन करें। आवेदन पत्र को भरें।
  • जरूरी जानकार दर्ज करें। दस्तावेजों, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि को अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में कैंडीडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews