JNVST 2023 : शुरू हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में एडमिशन लेने की प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

JNVST 2023 : शुरू हुई जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में एडमिशन लेने की प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

JNVST Navoday Vidyalay 2023 : जवाहर नवोदय विद्यालय की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा में एडमिशन को लेकर होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर छात्र प्रवेश लेना चाहते है तो ऐसे छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और आवेदन पत्र उपनिदेशक प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी व जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यलयों से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तक है।

बता दें कि शैक्षिणक सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में विद्यार्थियों का चयन जेएनवीएसटी 2023 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में प्रातः 11.30 आयोजित की जाएगी।

उम्र सीमा व योग्यता

इस प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी जिले के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवी में पढ़ रहा हो, तीसरी व चौथी कक्षा में फेल ना हुआ हो। और जिसकी जन्म तिथि 1 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच में हो, आवेदन कर सकता है। साथ ही विधार्थी जिस जिले के नवोदय विद्यालय में एडमिशन चाह रहे हैं, उसी जिले के स्कूल में वह 5वीं कक्षा में होने चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

>> नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएँ।
>> जैसे ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
>> उम्मीदवार फिर आवेदन पत्र दी गई जानकारी भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
>> उसके बाद फॉर्म को सब्मिट पर क्लिक करें।
>> साथ ही भविष्य के आवेदन का एक प्रिंट आउट ले लें।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”398217″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews