JobB Alert 2021 : ये कंपनी दे रही है बेड पर सोने की नौकरी, 25 लाख मिलेगी सैलरी

job alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आपको सोना (Sleeping Job Salary) पसंद है और आप सोते सोते ही लाखों रुपए कमाना चाहते है तो यह खबर आपके काम (Job Alert 2021) की है। ब्रिटेन की एक कंपनी बिस्तर पर सोने और टीवी देखने के आपको 25 लाख देगी।इसके लिए लोगों ने आवेदन करना भी शुरू कर दिया है। इसके लिए कर्मचारियों (Employees) को ऑफिस आने की भी जरूरत नहीं है। कंपनी उनके घर पर ही गद्दे भिजवा देगी, लेकिन इस जॉब को पाने के लिए उनका कम्युनिकेशन स्किल (communication skills) भी देखा जाएगा, ताकि वो मैट्रेस के रिव्यु लिखकर भेज सके।

यह भी पढ़े.. SAHARA: सहारा ऑफिस की तालाबंदी, दो दिन पहले जोनल हेड ने दिया था इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अनोखा नौकरी (Job offer) लग्जरी बेड कंपनी क्राफ्टेड बेड्स (Crafted Beds) ने निकाली है। यह नौकरी करने वाले शख्स को रोज दिन 6 से 7 घंटे बिस्तर पर ही गुजारने होंगे। लग्जरी बेड कंपनी क्राफ्टेड बेड्स (Crafted Beds) की इस नौकरी को पाने वाले को हर दिन छह से सात घंटे बिस्तर पर ही गुजारने होंगे और फिर कंपनी आपको 24 हजार पाउंड यानी भारतीय मुद्रा में करीब 25 लाख रुपए का सालाना पैकेज देगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के मौसम में परिवर्तन, बारिश का दौर थमा, ठंड की जल्द होगी दस्तक

इस जॉब की शर्त है कि कर्मचारी को हफ्ते में 37.5 घंटे गद्दे पर ही लेटकर बिताने होंगे। इस हिसाब से उसे हर दिन छह घंटे टीवी देखते या फिर सोते हुए निकालने होंगे।  क्राफ्टेड बेड्स की तरफ से मैट्रेस टेस्टर (Mattress Tester) की नियुक्ति की जा रही है, जिसका काम बेड पर सोना और उसके बारे में रिव्यू करना है।इसमें सबसे खास बात तो ये है कि इस जॉब के लिए ब्रिटिश नागरिकता अनिवार्य है। अगर आपके कोई दोस्त या परिजन ब्रिटेन में रहते हों तो उन्हें ये ख़बर ज़रूर शेयर करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews