Job Alert: इन 4300 पदों पर निकली भर्ती, 15 फरवरी लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

Indian Postal Department

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नौकरी पाने का सुनहार मौका है। यहां स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ पद समेत 4315 पदों पर निकली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 है । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करने के लिए ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जा सकते हैं।

ESIC Recruitment 2022

कुल पद-4315

योग्यता

  • यूडीसी – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष की डिग्री; ऑफिस सूट और डेटाबेस के उपयोग सहित कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान।
  • स्टेनो – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा पास या समकक्ष योग्यता,
  • स्किल टेस्ट मानदंड: डिक्टेशन: 10 मिनट @ 80 WPM, ट्रांसक्रिप्शन (केवल कंप्यूटर पर): 50 मिनट (अंग्रेजी), 65 मिनट (हिंदी)
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ – मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष पास।

आयु सीमा-

  • न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
  • यूडीसी और स्टेनो के लिए ऊपरी आयु सीमा: 27 वर्ष
  • एमटीएस के लिए अधिकतम आयु सीमा: 25 वर्ष

सैलरी- अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनो- 25,500-81,100 रुपये प्रति माह। एमटीएस- 18,000-56,900 रुपये प्रति माह।

आवेदन शुल्क- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / महिला / पूर्व-एसएम / विभागीय उम्मीदवारों से 250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा, जबकि अन्य से 500 रुपये।

इन राज्यों में हो रही भर्ती

कोलकाता, देहरादून, कानपुर, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, पुडुचेरी, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, मुंबई, इंदौर, त्रिशूर, बैंगलोर, जम्मू, बद्दी, फरीदाबाद, अहमदाबाद, पणजी, नई दिल्ली, रायपुर, पटना, विजयवाड़ा, असम शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला, एर्नाकुलम और केरल शामिल हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews