
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जल्द ही GAIL इंडिया (GAIL Recruitment) भर्ती के नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। जिसके मुताबिक नॉन-एग्ज़ेक्यूटिव पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। भर्ती के आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होने वाली है और उम्मीदवार 15 सितंबर 2022 तक आवेदन कर पाएंगे। कुल वैकेंसी की संख्या 282 है। जिन भी उम्मीदवारों को नौकरी की तलाश है वो आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग क्षेत्र में उम्मीदवार की भर्ती होगी।
यह भी पढ़े… WhatsApp पर जल्द आएंगे 3 कमाल के फीचर्स, कोई नहीं ले पाएगा मैसेज का स्क्रीनशॉट, जानें डिटेल्स
अब तक GAIL ने भर्ती के नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाईट पर नहीं किए हैं। लेकिन जल्द ही उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होगा। यदि आप भी यहाँ करना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाईट पर अपडेट लेने के लिए विज़िट करते रहें। 16 अगस्त से आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े… Video : जब बीच नदी में बहने लगा हाथी का बच्चा, बाकी हाथियों ने इस तरह बचाई जान
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट gailonline.com पर जाएं।
- फिर “Carrer Option” में जाएं।
- यहाँ आपको “Applying to GAIL” का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें।
- यहाँ आपको दिए गए पदों के नोटिफिकेशन के साथ आवेदन पत्र का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- अब अपने सभी डिटेल्स को अच्छे से भर कर आवेदन करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिन्ट आउट निकाल लें।
- लिंक: https://gailonline.com/CRApplyingGail.html
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

