Job Alert: भारत पेट्रोलियम में कई पदों पर निकली भर्ती, 50 हजार रुपये से अधिक की सैलरी, जानें आयु-पात्रता

Job Alert: भारत पेट्रोलियम में कई पदों पर निकली भर्ती, 50 हजार रुपये से अधिक की सैलरी, जानें आयु-पात्रता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Limited) में कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2022 से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 8 अगस्त 2022 तक आवेदन कर पाएंगे। जूनियर एग्ज़ेक्यटिव पद पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। ग्रेजुएट (इंजीनियरिंग), सीए और सीएमए की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन करते हैं। यदि आपको भी नौकरी की तलाश है तो यह सुनहरा मौका है। आइए जाने आयु सीमा और सैलरी की डीटेल।

यह भी पढ़े… UPSSSC Lekhpal Admit Card 2022 : जानें कब आएगा यूपीएसएसएससी लेखपाल मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड

आयु सीमा और सैलरी 

जूनियर एग्ज़ेक्यटिव (ऑपरेशन) पद के लिए आवेदन की निर्धारित आयु सीमा ग्रेजुएट के लिए 30 साल है और डिप्लोमा इंजीनियर के लिए 32 साल है। वहीं जूनियर एग्ज़ेक्यटिव (अकाउंटस्) पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा 30 से 35 साल है। वहीं सैलरी की बात करें तो नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 30,000 रुपये से लेकर 1 लाख 20 हजार रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

यह भी पढ़े… Redmi K50S और Redmi K50S Pro का टीज़र हुआ जारी, यूजर्स को लुभाएगा स्मार्टफोन का कैमरा, जानें सबकुछ

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो आपके सर्टिफिकेट, कंप्युटर बेस्ड लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी। आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को किसी प्रकार के भुगतान की जरूरत नहीं होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews