Job: इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का मौका, जाने वेतन और पात्रता

Rites

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Job:- हाल ही में इंडियन पोर्ट रेल एंड रॉपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPRCL Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के उम्मीदवारों को अप्रेंटिस ट्रेनी के पद पर आवेदन करने आमंत्रित किया गया है।  यह सारी भर्तियां मुंबई में होगी, जिन्हें हर महीने एक स्टीपेंड भी दिया जाएगा जाएगा। बता दें की शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 मई, 2022 है।

वैकेंसी की संख्या

कुल वैकेंसी की संख्या 10 है। जिसमें से 7 सिविल इंजीनियर और 3 इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़े… Maruti XL6 भारत में इस दिन होगी लॉन्च, सिर्फ 11,000 रुपए में कर पाएंगे कार की बुकिंग! जाने धांसू फीचर्स

 वेतन और अधिकतम आयु सीमा 

₹10000 प्रतिमाह स्टीपेंड दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 23 साल है।  हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनके मेरिट आधार पर किया जाएगा और किसी प्रकार के इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा।  उम्मीदवारों की नौकरी जानकारी ईमेल और कुरियर के जरिए दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां देख सकते हैं: IPRCL Recruitment official notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews