सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर, यहां जानें इसके लिए जरूरी योग्यता और आवेदन शुल्क

यदि आप भी सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। दरअसल इस खबर में हम आपको सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में दिए गए नौकरी के अवसर के बारे में बताने वाले हैं।
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर, यहां जानें इसके लिए जरूरी योग्यता और आवेदन शुल्क

क्या आपने 10वीं कक्षा की परीक्षा पास कर ली है? क्या आप भी सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी की खोज में हैं? यदि ऐसा है तो, आपके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि करीब आ रही है। जानकारी के मुताबिक यह नौकरी उन व्यक्तियों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका हो सकता है जो न्यायिक क्षेत्र में अपने करियर को नया मोड़ देने का सोच रहे हैं और इस क्षेत्र में काम करने का सपना देख रहे हैं।

भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने हाल ही में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है, और आवेदन प्रक्रिया पहले से ही जारी है। चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है, ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास बहुत समय नहीं बचा है। बता दें कि यदि आपने भी अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो इसे जल्दी ही पूरा कर लें।

जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं, और इसके लिए आपको सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाना होगा। यहां आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यहां जानिए कौन कर सकता है आवेदन

दरअसल इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा। बता दें कि सबसे पहले, उम्मीदवार का 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना अनिवार्य है। वहीं इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार के पास कुकिंग या कलनरी आर्ट्स में कम से कम एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास इस क्षेत्र में कम से कम तीन वर्षों का कार्य अनुभव भी होना चाहिए। आयु सीमा पर नजर डालें तो उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए, हालांकि सरकारी नियमों के तहत कुछ श्रेणियों के लिए छूट भी दी जाएगी।

बता दें कि आवेदन प्रक्रिया के लिए एक मामूली शुल्क निर्धारित किया गया है। जानकारी के मुताबिक सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणियों (एससी/एसटी/ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews