SSC CHSL Result 2025: कब तक जारी होगा एसएससी सीएचएसएल का रिजल्‍ट? क्या होगी आगे की प्रक्रिया? जानें अपडेट

SSC CHSL Tier 1 Result 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जल्द रिजल्‍ट के साथ साथ कट ऑफ मार्क्‍स भी जारी किया जाएगा। Tier 1 पास करने वाले उम्मीदवार Tier 2 परीक्षा में शामिल होंगे।
ssc

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तरीय (SSC CHSL) टियर 1 नवंबर 2025 में आयोजित की गई थी और दिसंबर 2025 में उत्तर-कुंजी जारी की गई थी। अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार हैं। संभावना जताई जा रही है कि जनवरी अंत तक नतीजे जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में आयोग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख, बयान या नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी रोल नंबर से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।

एसएससी सीएचएसएल 2025 टियर 1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण टियर 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद  स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके स्कोरकार्ड देख सकेंगे। टियर 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग द्वारा टियर 2 परीक्षा का शेड्यूल घोषित किया जाएगा। बता दें कि आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन 12 से 30 नवंबर 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी मोड में किया गया था। उत्तर कुंजी 8 दिसंबर, 2025 को जारी की गई थी और 11 दिसंबर 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

कितने पदों पर होना है भर्ती? कितनी मिलेगी सैलरी?

  • एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के माध्यम से लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 3131 पदों पर भर्ती होना है। भर्ती के लिए चयन टियर 1 व टियर 2 एग्जामिनेशन के माध्यम से किया जायेगा। जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे केवल वे ही दूसरे चरण के एग्जाम के लिए क्वालीफाई होंगे।
  • बता दें कि इस परीक्षा में चयनित होने वाले एलडीसी/जेएसए (वेतन स्तर-2) के उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये प्रति माह, डीईओ (वेतन स्तर-4) को 25,500 से 81,100 रुपये और डीईओ (वेतन स्तर-5) को 29,200 से 92,300 रुपये के बीच वेतन दिया जा सकता है। इसके अलावा डीए, एचआरए, टीए और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं।

SSC CHSL Tier 1 Result 2025: नतीजे जारी होने के बाद ऐसे करें चेक 

  • स्टेप 1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2. होमपेज पर मौजूद ‘Result’ टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. CHSL Examination से संबंधित लिंक चुनें।
  • स्टेप 4. SSC CHSL Tier 1 Result 2025 PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. PDF में अपना Roll Number सर्च करें।
  • स्टेप 6. रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सेव कर लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews