कोलकाता मेट्रो में निकली 128 पदों पर भर्ती, 22 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन 

कोलकाता मेट्रो में 120 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। कुछ दिनों में एप्लिकेशन पोर्टल भी एक्टिव होगा। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Indian Army Recruitment 2026

मेट्रो रेलवे कोलकाता ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Kolkata Metro Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली है। योग और इच्छुक उम्मीदवार 22 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://mtp.indianrailways.gov.in/पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। जिसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म आवेदन करने की सलाह कैंडिडेट को दी जाती है। इसमें एप्लीकेशन, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलेरी स्ट्रक्चर, एज लिमिट और जानकारी डिटेल में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 128 है। फिटर के लिए 82, इलेक्ट्रीशियन के लिए 28, मशीनिस्ट के लिए 9 और वेल्डर के लिए 9 पद खाली है। जनरल के लिए 53, ईडब्ल्यूएस के लिए 13, एससी के लिए 18, एसटी के लिए 10, ओबीसी के लिए 34, पीडब्ल्यूडी के लिए चार और एक्स सर्विसमैन के लिए चार पद रिजर्व किए गए हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी और एक सर्विसमैन को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है। केवल ऑनलाइन मोड में ही पेमेंट स्वीकार किया जाएगा।

पात्रता और आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का  50% अंकों के साथ दसवीं पास या समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके अलावा एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट यानि आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। आयु सीमा कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। एससी/ एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडिडेट को 10 साल की छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन प्रोसेस 

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर कैंडीडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले अप्रेंटिस पोर्टल http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट http://mtp.indianrailways.gov.in पर जाकर जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र को भरें।
  • दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • कैंडिडेट्स को वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करने की सलाह दी गई है। साथ ही चयन प्रक्रिया तक इसे एक्टिव रखने को भी कहा गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews