21 दिसंबर को कोलकाता पुलिस कांस्टेबल परीक्षा, जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड 

कोलकाता पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के प्रवेश पत्र उपलब्ध हो चुके हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 3500 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। आइए जानें कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें?
Kolkata Police Constable Exam 2025

AI Generated Image

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा (Kolkata Police Constable Exam 2025) के लिए 6 दिसंबर शनिवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://wbpolice.gov.in/  पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।  प्रवेश पत्र के डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, आधार नंबर और आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

एग्जामिनेश हॉल में एंट्री से पहले इसका सत्यापन भी किया जाएगा। जिनके पास हॉल टिकट नहीं होगा, उन्हें एग्जाम में शामिल होने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, गाइडलाइंस परीक्षा केंद्र का नाम और पता समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर रविवार को सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा। एग्जाम दोपहर 12:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक चलेगा। 3734 कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती होने वाली है। कैंडिडेट्स को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। बंगाली और नेपाली दो भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फाइनल लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

ऐसा होगा पैटर्न

पश्चिम बंगाल कॉन्स्टेबल भर्ती प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। चयनित उम्मीदवार भर्ती चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल हो पाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://prb.wb.gov.in/ या http://wbpolice.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर कोलकाता पुलिस एडमिट कार्ड 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन सीरियल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद आधार नंबर आधार लिंक मोबाइल नंबर को भी दर्ज करें।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

कोलकाता पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews