KVS Recruitment 2025: केन्द्रीय विद्यालय में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, कैसे करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

केन्द्रीय विद्यालय में पीजीटी के पद पर आवेदन के लिए अभ्‍यर्थी के पास संबंधित विषय में दो साल की मास्‍टर डिग्री होनी चाहिए।किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.साथ ही कंप्‍यूटर की जानकारी भी होनी चाहिए।
government job 2026

KVS TGT PGT Recruitment 2025: केन्द्रीय विद्यालय संगठन में सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए  केवीएस ने टीजीटी और पीजीटी समेत कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली हैं।

इसके तहत पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी, कंप्यूटर प्रशिक्षक, खेल और खेल प्रशिक्षक, विशेष शिक्षक और स्टाफ नर्स की भर्तियां की जाएंगी।यह सभी भर्तियां अनुबंध के आधार पर होगी।

KVS Recruitment 2025

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • PGT: अभ्‍यर्थी के पास संबंधित विषय में दो साल की मास्‍टर डिग्री । उम्‍मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एड या समकक्ष डिग्री ।कंप्‍यूटर की जानकारी ।
    PRT:  50% अंकों के साथ 12वीं पास । टीचर ट्रेंनिग में दो साल का डिप्लोमा ।
  • TGT: संबंधित विषय में चार साल की डिग्री हो या अभ्‍यर्थी ने स्‍नातक की डिग्री के बाद बीएड ।  सीटीईटी परीक्षा पास ।कंप्‍यूटर की जानकारी।
  • कंप्यूटर :अभ्‍यर्थियों के पास बीई/बी.टेक (कंप्यूटर साइंस)/बीसीए/एमसीए/एमएससी (कंप्यूटर साइंस), एमएससी की डिग्री । पीजीडीसीए करने वाले उम्‍मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी: केन्द्रीय विद्यालय में टीजीटी, पीजीटी के पदों पर सेलेक्‍ट होने वाले उम्‍मीदवारों के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित है।

  • केन्द्रीय विद्यालय में पीजीटी पद पर 27500, टीजीटी के उम्‍मीदवारों को 26250 सैलरी ।
  • पीआरटी के पद पर 21250 सैलरी मिलेगी।
  • नर्स को प्रति दिन 750, कोच की सैलरी 21250 ।

चयन प्रक्रिया: बिना लिखित परीक्षा के इंटरव्यू के जरिए होगा।

आवेदन शुल्क:

  • प्रधानाचार्य: रु.1500/-
  • उप-प्रधानाचार्य: रु.1500/-
  • टीजीटी: रु.1000/-
  • पीजीटी: रु.1000/-
  • लाइब्रेरियन: रु.1000/-
  • संगीत शिक्षक: रु.1000/-

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 08-01-2025 (सुबह 10 बजे)
  • फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 22-01-2025 (रात 11:59 बजे)
  • प्रवेश पत्र: फरवरी 2025
  • लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की तिथि: अधिसूचित की जाएगी

आवश्यक दस्तावेज:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • प्रवास प्रमाण पत्र
  • अभिभावक का दस्तावेज प्रमाण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का प्रमाण
  • ईमेल आईडी
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

कैसे करें आवेदन: उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि और इंटरव्यू की जानकारी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews