LIC Recruitment: एलआईसी में निकली 100 पदों पर भर्ती, 12 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

ssc recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation) ने भर्ती के नोटिफिकेशन (LIC Recruitment Notification) हाल ही में जारी किए हैं। जिसके मुताबिक इंश्योरेंस एडवाइजर (Insurance Advisor) के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 100 है।

यह भी पढ़ें…Honda का डबल धमाका, नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक से एक साथ हटाया पर्दा, यहाँ जानें डिटेल्स

योग्यता और आयु सीमा

10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएशन की योग्यता वाले उम्मीदवार भी इंश्योरेंस एडवाइजर के पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा (Age Limit) न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 60 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी (Reserved Category) के उम्मीदवारों (Candidates) को छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें…Government Job 2022 : यहाँ 710 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 17 नवंबर से पहले करें आवेदन

सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 10000 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट पर विज़िट जरूर करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews