
MP BOARD 10th-12th Supplementary Exam :मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे जारी करने के बाद अब पूरक परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। इसके तहत 1 मई से पूरक परीक्षा के फार्म भरे जाएंगे। छात्र मासिमं की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते है। यह परीक्षाएं 9 जून 2024 को आयोजित की जाएगी।
पास होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी
इसके अलावा रिटोटलिंग करवाने वाले स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम शूरू होने के एक दिन पहले 7 जून तक फार्म भर सकते है। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने स्कोर को सुधार सकते हैं और फेल हुए सब्जेक्ट्स में पास हो सकते हैं। बता दे कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स होने चाहिए।
2 से ज्यादा में फेल वालों का क्या…?
अगर किसी की मार्कशीट पर किसी विषय के सामने SUPTH लिखा है तो इसका मतलब है कि आपको उस विषय में सप्लीमेंट्री एग्जाम देना है।ध्यान रहे 2 से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को अगले साल फिर से एमपी बोर्ड परीक्षा देनी होगी।
इस बार ऐसा रहा रिजल्ट
बता दे कि इस बार एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 5 फरवरी से 5 मार्च तक किया गया था। इस साल कक्षा 10 वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 58.10 प्रतिशत और कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.48 रहा। कक्षा 10 की पूरक परीक्षाओं में कुल 1,00,377 छात्र भाग ले सकेंगे। इनमें 49,877 छात्र और 50,500 छात्राएं शामिल हैं। वही कक्षा 12 की पूरक परीक्षा में करीब 88 हजार छात्र हिस्सा ले सकेंगे। इनमें 45,456 लड़के और 42,909 लड़कियां शामिल हैं।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

