MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 74 पदों पर निकली है भर्ती, 23 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें आयु पात्रता

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट है। आयोग ने बीमा चिकित्सा अधिकारी के 74 पदों पर भर्ती निकाली है ।इन पदों पर पहले 12 अगस्त 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, लेकिन अब 23 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे और 22 सितंबर 2022 तक चलेंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC IMO Recruitment 

कुल पद– 74 पद

पदों का विवरण

  • एससी के लिए 4 पद।
  • एसटी के लिए 23 पद।
  • ओबीसी के लिए 42 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 5 पद

आयु सीमा- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक के आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है।

योग्यता- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा परिषद में पंजीकृत उम्मीदवार होना भी आवश्यक है।

 चयन प्रक्रिया- इन पदों पर आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

वेतनमान- अभ्यर्थियों को 15600-39100+5400 ग्रेड पे छठे वेतन आयोग के अनुसार ( सातवें वेतनमान में निर्धारित वेतनमान प्राप्त होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 23 अगस्त 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 22 सितंबर 2022
  • आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि- 24 सितंबर 2022

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Apply Online के पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और दस्तावेज को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews