MPPSC 2022: यहां 90 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 5 अक्टूबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु पात्रता

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं (MP Government Jobs 2022) के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। एमपी लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission MPPSC) इंदौर ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के लिए निश्चेतना विशेषज्ञ 2022 (Anesthesia Specialist-2022) के 96 पदों पर भर्ती निकाली है और आवेदन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर है।

यह भी पढ़े..MP Weather: मौसम में फिर बदलाव, इन 6 संभागों में बारिश के आसार, अब तक 47 इंच वर्षा, जानें विभाग का पूर्वानुमान

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 5 अक्टूबर से पहले आवेदन कर सकते है। निश्चेतना विशेषज्ञ, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश के अंतर्गत राजपत्रित (प्रथम श्रेणी) अस्थाई पद है। जिसका वेतनमान 15600-39100+ 6600 ग्रेड पे ( छठे वेतन आयोग अनुसार, सातवें वेतन में तत्स्थानी वेतनमान प्राप्त होंगे।

MPPSC Recruitment 2022

कुल पद– 96

पदों का विवरण

  • अनारक्षित वर्ग( UG) के- 26 पद
  • अनुसूचित जाति(SC) के -15 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के- 19 पद
  • ओबीसी( OBC) के -26 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) के- 10 पद आरक्षित हैं

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए। आयु गणना करने की तिथि- 1 जनवरी 2023 है। मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या 32 है तथा मध्य प्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या 06 है।

योग्यता-

  • भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा/ सी.पी.एस डिप्लोमा अथवा समतुल्य अर्हता अथवा
  • भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री
    अथवा भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में सुपर स्पेशलिटी डिग्री/ डिप्लोमा।
  • समतुल्य अर्हता- भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा प्राप्त विदेशी उपाधि उपाधिधारी
    वांछनीय अर्हता मध्य प्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थाई पंजीयन

वेतनमान-15600-39100+ 6600 ग्रेड पे ( छठे वेतन आयोग अनुसार, सातवें वेतन में तत्स्थानी वेतनमान )

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी करने की दिनांक- 29 जुलाई 2022
  • ऑनलाइन आवेदन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 6 सितंबर 2022 (दोपहर 12:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 5 अक्टूबर 2022
  • आयोग कार्यालय में अभिलेखों सहित आवेदन पत्र जमा की अंतिम तिथि -17 अक्टूबर 2022
  • आवेदन में संशोधन- 11 सितंबर से 7 अक्टूबर तक
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews