MP Government Job 2022: यहां 44 पदों पर निकली है भर्ती, 42000 तक सैलरी, जानें आयु-पात्रता

MP Government jobs 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Government Jobs 2022:  मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मेडिकल के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रतलाम मेडिकल कॉलेज ने टेक्नीशियन सहायक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर के 44 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इसके आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 20 मई 2022 लास्ट डेट है। योग्य उम्मीदवारों इस तारीख से पहले www.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

GMC Ratlam Recruitment 2022

कुल पद-44

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की आयु 18 से 40 के बीच होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता: कैंडिडेट्स ने मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय के साथ डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री हासिल की हो।अलग अलग पोस्ट के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार साइट पर विजिट करें।

वेतन: चयनित उम्मीदवार को पे लेवल -1 से लेवल-8 तक के अनुसार प्रति माह वेतन दिया जाएगा।इसमें न्यूनतम वेतनमान 15000 से 42000 तक शासन द्वारा समय समय दिए जाने वाले भत्तों के साथ दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 1000 रुपए देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन: कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mponline.gov.in के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

http://www.gmcratlam.org/files/vigyapti_210422.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews