MPPSC: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, SSE 2020 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 3 हिस्सों में मुख्य-प्रावधिक सूची जारी, 260 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC SSE 2020 MAIN RESULT: मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने विधिक राय लेकर राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके तहत 260 पदों पर भर्ती होनी है। कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2020 परीक्षा दिनांक 24 अप्रैल 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक, का परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बताया कि 27% ओबीसी आरक्षण विवाद के कारण 87-13 फार्मूले के तहत रिजल्ट घोषित किया गया है। ओबीसी आरक्षण पर न्यायालय से अंतिम निर्णय नहीं आने के चलते पीएससी ने तीन भागों में नतीजे जारी किए। 87 प्रतिशत पदों के विरुद्ध मुख्य रिजल्ट, जबकि 13-13 प्रतिशत पदों के विरुद्ध दो प्रावधिक नतीजे घोषित किए हैं।

इस फॉर्मूले पर रिजल्ट घोषित

पीएससी ने मुख्य सूची में कुल 698 अभ्यर्थियों को शामिल करते हुए अगले दौर के लिए चयनित किया है। इसी तरह 13-13 प्रतिशत की दो प्रावधिक चयन सूचियों में कुल 265 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। इसमें से अनारक्षित वर्ग की प्रावधिक सूची में 139 और ओबीसी की प्रावधिक सूची में 126 अभ्यर्थियों को लिया गया है। मुख्य सूची और दोनों प्रावधिक सूची में तय पदों के मुकाबले PSC ने तीन गुना उम्मीदवारों को रखा गया है। जो इंटरव्यू के अगले दौर में शामिल होंगे, लेकिन उसकी तिथि अभी घोषित होना बाकी है।

हाई कोर्ट का फैसला आना बाकी

भले ही आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग की चिट्ठी मिलने के बाद पीएससी ने रिजल्ट को तीन हिस्सों में बांट दिया, जिसमें आरक्षण को लेकर 87% पदों के लिए मुख्य चयन सूची घोषित की है, जिसमें 14% OBC आरक्षण लागू किया जाता है। शेष 13-13% पदों के मुकाबले दो प्रावधिक चयन सूचियां बनाई जाती है। इनमें एक सूची अनारक्षित वर्ग की उम्मीदवारों की और दूसरी OBC वर्ग की होती है, लेकिन अभी आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला नहीं आया है, ऐसे में PSC का कहना है कि यदि कोर्ट का अंतिम निर्णय OBD के 27% आरक्षण के पक्ष में होता है तो वह 13% OBC की चयन सूची के उम्मीदवारों को चयनित घोषित कर देगा।

LINK

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/SSE_Main_2020_Written_Result_Dated_05_02_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Caveat_SSE_Main_2020_Written_Result_Dated_05_02_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews